
Shocking News : आम खाने के बाद युवती की मौत, पढ़े पूरी खबर
आम खाने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन इसी आम खाने का शौक एक लड़की की मौत का कारण बन गया। ये हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां आम खाने के बाद एक युवती की मौत हो गई है। हालांकि, मामला संदिग्ध है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
शहर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बिजलपुर की रहने वाली अर्चना की समवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि, महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे, जिसके बाद एकाएक उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी, जिसे देखते हुए हम उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
पीएम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
परिजन द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इसमें कुछ और भी लोग थे, उनका भी आम खाने के बाद में स्वास्थ्य खराब हुआ था। राजेंद्र नगर थाना के सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई कर सकेगी।
Published on:
11 Jul 2023, 4:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.